Trending

डूरंड कप: रियल कश्मीर ने नेरोका एफसी को 3-1 से हराया

134वें डूरंड कप के ग्रुप एफ मैच में रियल कश्मीर ने नेरोका एफसी को 3-1 से हराया। इस तरह टीम ने तीन मैच में छह अंक के साथ अपने ग्रुप अभियान का अंत किया।

@thedurandcup

मंगलवार को भारतीय नौसेना और टीआरएयू एफसी के बीच खेले जाने वाले ग्रुप एफ के अंतिम मैच से यह तय होगा कि ग्रुप की शीर्ष टीम के रूप में कौन क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा।

32वें मिनट में अनुभवी डिफेंडर सलाम रंजन सिंह ने रियल कश्मीर को बढ़त दिलाई जिसके बाद लुकास चागास ने 67वें मिनट में मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल किया।

मारेट तारेक (70वें मिनट) और मोदौ एमबेंगु (82वें मिनट) ने इसके बाद एक-एक गोल करके आईलीग टीम की जीत पक्की की। नेरोका एफसी के दो अंक हैं।