Trending

मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी का बुरा हाल, ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से हारा

इंटर मियामी को सुपरस्टार लियोनेल मेसी की अनुपस्थिति में मेजर लीग सॉकर फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से करारी हार मिली। मेसी दाहिने पैर में चोट लगने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए और मियामी को उनकी बड़ी कमी खली। इस खिलाड़ी को यह चोट दो अगस्त को नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में लगी थी।

@InterMiamiCF

मेसी ने अपने क्लब के 23 मैचों में से 18 मैच में खेलते हुए 18 गोल किए हैं। ऑरलैंडो सिटी से लुइस मुरील ने प्रत्येक हाफ में एक गोल किया जबकि मार्टिन ओजेडा ने एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की। मुरील ने ओजेडा की मदद से दूसरे मिनट में गोल करके ऑरलैंडो सिटी को बढ़त दिलाई, जो केवल तीन मिनट तक कायम रही।

यानिक ब्राइट ने अपने 40वें मैच में अपना पहला गोल करके इंटर मियामी को बराबरी पर ला दिया। ऑरलैंडो सिटी ने दूसरे हाफ के पांच मिनट बाद मुरील के आठवें गोल की मदद से 2-1 की बढ़त बनाई। ओजेडा ने 58वें मिनट में और मार्को पासालिक ने 88वें मिनट में बिना किसी मदद के गोल करके ऑरलैंडो सिटी की बड़ी जीत सुनिश्चित की।