Trending

डूरंड कप में भारतीय सेना की शानदार वापसी, लेकिन आगे बढ़ने में असफल

भारतीय सेना ने दो गोल से पीछे होने के बाद 134वें डूरंड कप के ग्रुप सी के अपने आखिरी मैच में शानदार वापसी करते हुए 1 लद्दाख एफसी को 4-2 से हराया। टीम इस जीत के बावजूद टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में नाकाम रही।

@thedurandcup

इस जीत के साथ उनके छह अंक हो गए। उनका प्लस 2 गोल अंतर छह ग्रुप में प्रत्येक के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में शीर्ष दो में नहीं है।

पी कमलेश ने मैच के 22वें मिनट में 1 लद्दाख एफसी का खाता खोला जबकि विग्नेश ने इसके 14 मिनट बाद टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। सामा ने हेडर की मदद से भारतीय सेना के लिए पहला गोल किया जबकि अभिषेक ने मध्यांतर से पहले गोल कर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। मध्यांतर के बाद भारतीय सेना के खेल में बेहतर तालमेल दिखा।

मैच के 51वें मिनट में क्रिस्टोफर केमाई ने स्पॉट किक को गोल में बदल कर टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई। इसके चार मिनट के बाद ही राहुल रामाकृष्णन ने गोल कर टीम को 4-2 से आगे कर दिया। सेना की टीम मैच के आखिर तक इस बढ़त को बनाये रखने में सफल रही।