Trending
खालिद जमील बने सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने खालिद जमील को दो साल की अवधि के लिए पूर्णकालिक आधार पर सीनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। महासंघ ने बुधवार को कहा कि अच्छे परिणाम हासिल करने पर अनुबंध एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

जमील पहला अभ्यास शिविर 15 अगस्त को बेंगलुरु के द्रविड़-पादुकोण सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में शुरू करेंगे। टीम के साथ उनका पहला टूर्नामेंट सीएएफए नेशंस कप होगा, जहां भारत ग्रुप बी में मेजबान ताजिकिस्तान (29 अगस्त), ईरान (एक सितंबर) और अफगानिस्तान (4 सितंबर) से भिड़ेगा।
भारत अक्टूबर में फीफा विंडो में सिंगापुर के खिलाफ एशियाई कप 2027 क्वालीफाइंग के दो अहम मैच भी (9 और 14 अक्टूबर) खेलेगा।