Trending
एसबी लाल मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट 15 अगस्त से
लखनऊ। एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट-2025- स्वतंत्रता दिवस चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 अगस्त 2025 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में वेटरन खिलाड़ियों के लिए सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे।

एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट में वेटरन सिंगल्स और वेटरन डबल्स में विभिन्न आयु वर्ग श्रेणियों जैसे 35 साल से अधिक, 45 साल से अधिक, 55 साल से अधिक और 65 साल से अधिक में मुकाबले होंगे।
टूर्नामेंट की विभिन्न श्रेणियो में दीपक पाठक, अभिषेक प्रताप सिंह, डा.भारत दुबे, अजीत दुबे, नवीन चरण और मनोज खंडेलवाल जैसे वरीय खिलाड़ी भाग लेंगे।