Independence Day 2025: भगवा साफा और तिरंगे गमछे में नजर आए पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. हर साल की तरह इस बार भी उनके लुक पर देशभर की निगाहें टिकी रहीं. पीएम मोदी अपने स्वतंत्रता दिवस के परिधान और साफा बांधने के अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कभी लहरिया प्रिंट, कभी भगवा साफा, तो कभी रंग-बिरंगे पगड़ी स्टाइल- हर साल वह एक नया संदेश और नया अंदाज पेश करते हैं.
इस बार का लुक
इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-चूड़ीदार पहना और इसके साथ केसरिया (भगवा) रंग की बंद गले की हाफ जैकेट पहनी. उनकी पगड़ी भी भगवा रंग की थी, जो जैकेट से मैच कर रही थी. उनके इस लुक ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा.
तिरंगे रंग का गमछा भी बना आकर्षण
पीएम मोदी ने सफेद रंग का गमछा ओढ़ा, जिस पर तिरंगे के रंग की धारियां बनी हुई थीं. यह गमछा (स्टोल) उनके लुक में देशभक्ति की छाप जोड़ रहा था और स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और खास बना रहा था.
पहले भी दिख चुके हैं भगवा अंदाज में
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी भगवा साफा में नजर आए हों. आपको बता दें कि 2021 में उन्होंने डॉट वाली भगवा साफा पहनी थी. 2020 में भी वह भगवा और क्रीम रंग की साफा में दिखे थे. वहीं, 2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने सफेद खादी कुर्ता-चूड़ीदार और भगवा जोधपुरी बंधेज साफा पहनकर ध्वजारोहण किया था.