Trending
गुकेश सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज में संयुक्त छठे स्थान पर
ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पहले दिन एक जीत और चार ड्रॉ के बाद विश्व विजेता डी गुकेश संयुक्त छठे स्थान पर आ गए। गुकेश को दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वापसी के लिये उनके पास नौ ब्लिट्ज गेम बचे हैं।

अमेरिका के लेवोन आरोनियन 19 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि फेबियानो कारूआना उनसे दो अंक पीछे हैं। तीसरे स्थान पर फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव हैं जिनके 16 . 5 अंक हैं।
उजबेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव अमेरिका के वेसले सो के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। गुकेश और वियतनाम के लियेम ली कुआंग 13 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। उनसे दो अंक पीछे अमेरिका के लीनियेर डोमिनिगेज हैं।