Trending

लिवरपूल ने 2-0 से पिछड़ने के बाद भी जीता मैच

गत विजेता लिवरपूल ने जज्बात से भरे मुकाबले में बूर्नमाउथ को 4 . 2 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में जीत के साथ आगाज करके डियोगो जोटा को श्रृद्धांजलि दी, इस मैच में एक खिलाड़ी नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुआ। दो गोल की बढत गंवाने के बाद लिवरपूल के लिये 88वें मिनटमें फेडरिको चिएसा और स्टॉपेज टाइम में मोहम्मद सालाह ने गोल दागे।

@LFC

हुगो एकिटिके और कोडी गाकपो ने लिवरपूल को 2 . 0 से बढत दिलाई थी। मैच 28वें मिनट में कुछ देर के लिये रूका जब बूर्नमाउथ के फॉरवर्ड अंतोइने सेमेन्यो ने रैफरी एंथोनी टेलर से शिकायत की कि एक दर्शक ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की है। टीम के मैनेजर ने बोला कि टिप्पणी करने वाले को पहचान लिया गया है।

घाना के 25 वर्ष के सेमेन्यो को उनके साथी खिलाड़ियों ने ढांढस बंधाया। सेमेन्यो ने 64वें और 76वें मिनट में गोल करके लिवरपूल की बढत उतार दी थी।

पिछले पांच साल में लिवरपूल के लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की तीन जुलाई को एक कार हादसे में मौत के बाद टीम का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। मैच शुरू होने से पहले प्रशंसकों ने हाथ में पुर्तगाल के इन दोनों खिलाड़ियों के लिये ‘डीजे20 ’ और ‘एएस 30’ के प्लेकार्ड ले रखे थे।

लिवरपूल के खिलाड़ियों ने मैदान पर घेरा बनाया जबकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी। आखिरी सीटी बजने के बाद सालाह अपने आंसू नहीं रोक सके। वह कोप स्टैंडके सामने खड़े रहे। उन्होंने मैच में अपने गोल के बाद जोटा की तरह जश्न भी मनाया।