Trending
बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप : अक्षय भाटिया की शानदार वापसी, टॉप 30 में जगह बनाने के करीब
भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने टूर चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई करने की तरफ कदम बढ़ाया और वह बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप में संयुक्त 46वें से संयुक्त 37वें स्थान पर आ गए हैं।

भाटिया का स्कोर चार ओवर (75 और 69) है। टूर चैंपियनशिप के लिये शीर्ष 30 खिलाड़ी ही क्वालीफाई करते हैं। स्कॉटलैंड के रॉबर्ट मैकलिंटायर छह अंडर 64 और आठ अंडर 62 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। उनसे पांच शॉट पीछे स्कॉटी शेफलेर हैं।