Trending

भारतीय वीर अहलावत ने डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप के कट में प्रवेश किया

डीपी वर्ल्ड टूर की डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप के कट में शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय वीर अहलावत ने जगह बनाई। अहलावत एक अंडर (73 और 68) स्कोर के साथ संयुक्त 45वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

शुभंकर शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और वह कट में जगह नहीं बना सके। रास्मस होगार्ड ने दूसरे दौर में सात अंडर 64 और कुल 12 अंडर स्कोर करके एकल बढत बनाई। वह डेनमार्क के मार्को पेंगे से दो शॉट आगे हैं।