Trending
अदिति अशोक ने कट में बनाई जगह, गुरलीन कौर दूसरे स्थान पर
एलपीजीए टूर पर स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक में दूसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ कट में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने जगह बनाई।

अदिति ने पांच बर्डी लगाये और तीन बोगी किये। वह संयुक्त 27वें स्थान पर है। भारतीय मूल की अमेरिकी गुरलीन कौर संयुक्त दूसरे स्थान पर है जबकि भारतीय मूल की कनाडा की गोल्फर सावन्नाह ग्रेवाल संयुक्त 11वें स्थान पर है। कोरिया की जियोंगियुन ली ने छह अंडर 67 के स्कोर के साथ बढत बनाई।