साइपन इंटरनेशनल 2025 : तान्या हेमंत ने जीता महिला एकल का खिताब
साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर तान्या हेमंत ने महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के ओलेई स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में हुए मैच में बैडमिंटन रैंकिंग में 86वें स्थान पर और टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त 21 वर्षीय तान्या हेमंत ने फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त जापान की कानाए सकाई को 15-10, 15-8 से हराया।

यह तान्या का चौथा अंतरराष्ट्रीय सीरीज खिताब था। उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल 2022 टूर्नामेंट, 2023 में ईरान फज्र इंटरनेशनल और 2024 में बेंडिगो इंटरनेशनल जीता। वह पिछले साल अजरबैजान इंटरनेशनल के फाइनल में भी पहुंची थीं, लेकिन हमवतन मालविका बंसोड़ से हारी।
साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तान्या हेमंत ने सेमीफाइनल में जापान की रिरीना हिरामोटो को 15-10, 12-15, 15-8 से, क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की ली शिन यी मेगन को 14-16, 15-12, 15-9 से और शुरुआती राउंड में बाई मिलने के बाद राउंड ऑफ 16 में जापान की नोडोका सुनाकावा को 4-15, 15-9, 15-7 से हराया।
अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़यिों में, नैशा कौर भटोये, अनन्या प्रवीण और तनिष्क ममिला पल्ली महिला एकल राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गईं, जबकि श्रवणथ साई सूरी पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में हारे।