टी20 के सफल कप्तान मिचेल मार्श और उनकी अनोखी टॉस रणनीति
क्रिकेट में हर मैच से पहले टॉस की परंपरा है। सिक्का उछलता है और किस्मत का फैसला करता है, ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने एक अलग फॉर्मूला टॉस को लेकर अपना रखा है।

मिचेल मार्श वनडे टीम की भी कप्तानी कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम से बाहर हैं। इस बीच मिचेल मार्श का टॉस को लेकर एक फॉर्मूला बड़ा ही दिलचस्प है। वे जब भी टॉस जीतते हैं तो सिर्फ और सिर्फ एक ही फैसला करते हैं और वह यह है कि वह टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनते हैं।
मिचेल मार्श ने 36 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी की है। इनमें से 20 मैचों में वह टॉस जीते हैं और हर बार टॉस जीतकर फील्डिंग चुनते हैं। उनका ये फॉर्मूला सफल भी है, क्योंकि इन 20 मैचों में से 13 मैचों में उनको जीत भी मिली है, जबकि सात मैचों में टीम को हार मिली।
इनमें से भी चार मैच वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारे हैं, जो अब वनडे सीरीज में उनके सामने होगी। हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में भी वे एक मैच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनकर हार चुके हैं। ऑलराउंडर के कैप्टेंसी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 36 मैचों में से कुल 27 मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ 9 मैचों में हार झेली।
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वे 9 मैचों में से 4 मैच जीते हैं और 5 मैच हारे हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 मैचों में से 23 मैच जीत चुके हैं। 4 मैचों में हार मिली है।
इस तरह कहा जा सकता है वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तानों में शुमार हैं, क्योंकि उनका विनिंग पर्सेंटेज इस फॉर्मेट में 85.18 का है, जो 10 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले किसी भी ऑस्ट्रेलिया कप्तान का नहीं है।