Trending

टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने 30 साल की उम्र में खेल से संन्यास लिया, चोट बनी वजह

ब्रिटेन के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने 30 वर्ष की उम्र में खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया। एडमंड ने दो एटीपी खिताब जीते और 2018 में एंडी मरे के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले केवल दूसरे ब्रिटिश खिलाड़ी बने।

@the_LTA

वह 79 वर्षों में पहली बार डेविस कप जीतने वाली ब्रिटिश टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 2016 में ओलंपिक खेलों में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। एडमंड अपने करियर के दौरान घुटने की चोट से परेशान रहे जिसके लिए उन्हें तीन ऑपरेशन कराने पड़े।

लॉन टेनिस एसोसिएशन द्वारा जारी एक बयान में एडमंड ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में तीन सर्जरी और अन्य चोटों ने मुझे काफी परेशान किया है (और) मेरा शरीर मुझे बता रहा है कि अब खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है।’’