Trending

काशी रुद्रास की शानदार जीत, नोएडा किंग्स को 88 रन से हराया

लखनऊ। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए यूपी टी20 मैच में काशी रुद्रास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नोएडा किंग्स को 88 रन से हराया। यह टूर्नामेंट में उनकी तीसरी जीत है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए काशी रुद्रास ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए।

@t20uttarpradesh

कप्तान करण शर्मा (58 रन) और अभिषेक गोस्वामी (50 रन) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। आख़िरी ओवरों में शुभम चौबे (30 नाबाद, 18 गेंदों पर) की तेज़तर्रार पारी ने स्कोर को चुनौतीपूर्ण बना दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही।

पहली ही गेंद पर कप्तान शिवम चौधरी शून्य पर आउट हो गए। अनिवेश चौधरी (33 रन) और राहुल राजपाल (22 रन) ने कुछ प्रतिरोध ज़रूर किया, लेकिन काशी के गेंदबाज़ों ने पूरी बल्लेबाज़ी को तहस-नहस कर दिया।

कार्तिक यादव ने सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि स्पिनर शिवा सिंह ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनकी घातक गेंदबाज़ी से नोएडा किंग्स 85 रन पर ढेर हो गई।

· काशी रुद्रास – 173/6 (करण शर्मा 58, अभिषेक गोस्वामी 50, शुभम चौबे 30*; कार्तिक सिद्धू 2/23)

· नोएडा किंग्स – 85 ऑलआउट (अनिवेश चौधरी 33, राहुल राजपाल 22; कार्तिक यादव 4/7, शिवा सिंह 2/8)

· मैन ऑफ द मैच: शिवा सिंह