Trending

एशिया कप से पहले सामने आई शुभमन गिल की ब्लड रिपोर्ट, फिजियो ने दी ये अहम सलाह

Shubman Gill: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 शुरू होने वाला है, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टीम में शुभमन गिल को उपकप्तान के रूप में चुना गया है. मगर, अब गिल से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो शुभमन गिल की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

शुभमन गिल की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आई

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद से भारतीय टीम के खिलाड़ी छुट्टी पर हैं. टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल भी अपनी छुट्टियां इंज्वॉय कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसपर फैंस ने खुलकर प्यार लुटाया था. मगर, अब खबर आ रही है कि गिल की तबियत ठीक नहीं है. असल में शुभमन गिल का ब्लड टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट फिजियो ने बीसीसीआई को सौंपी है.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिजियो ने बोर्ड को सलाह दी है कि गिल को अपकमिंग दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेना चाहिए, जो 28 अगस्त से शुरू हो रही है. आपको बता दें, 28 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए गिल को नॉर्थ जोन का कप्तान चुना गया गया था. मगर, अब इस घरेलू टूर्नामेंट में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है.

शुभमन गिल की कप्तानी में कौन करेगा नॉर्थ जोन की कप्तानी?
28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी का आगाज होने वाला है, जिसके लिए नॉर्थ जोन ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है. अब सवाल उठता है कि यदि शुभमन टीम का हिस्सा नहीं बनते, तो कप्तानी कौन करेगा. मिली जानकारी के मुताबिक शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में उपकप्तान अंकित को कमान मिल सकती है. हालांकि, शुभमन के खेलेंगे या नहीं इसपर अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

एशिया कप खेलेंगे या नहीं गिल?
एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शुभमन को उपकप्तान बनाया गया है. अच्छी खबर ये है कि सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि गिल के एशिया कप में खेलने पर कोई संदेह नहीं है.