Trending

हिल्स ओपन गोल्फ : पहले दिन अवनि और स्नेहा संयुक्त 21वें स्थान पर

भारतीय अवनि प्रशांत ने हिल्स ओपन गोल्फ के पहले दिन एक ओवर 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 21वां स्थान हासिल कर लिया। स्नेहा सिंह भी संयुक्त 21वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

न्यूजीलैंड की मोमोका कोबोरी पहले दौर के बाद शीर्ष पर है जिन्होंने चार अंडर पार स्कोर किया। भारतीय हिताशी बख्शी संयुक्त 48वें और प्रणवि उर्स संयुक्त 71वें स्थान पर है। अमनदीप द्राल संयुक्त 86वें , त्वेसा मलिक संयुक्त 107वें और वाणी कपूर संयुक्त 123 वें स्थान पर हैं।