Trending
तलवार का शानदार प्रदर्शन, डच फ्यूचर्स गोल्फ में शीर्ष दस में पहुँचने की उम्मीद
भारतीय सप्तक तलवार ने आखिरी छह होल में दो बर्डी लगाकर डच फ्यूचर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। पहले दौर में 70 स्कोर करने वाले तलवार अब तीन अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर हैं।

इसके साथ ही उनके पास इस सत्र में पहली बार शीर्ष दस में रहने का मौका है। पुर्तगाल के पेड्रो फिगुइरेडो और अमेरिका के पाल्मर जैकसन सात अंडर पार स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।