Trending

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप : अर्जुन- इलावेनिल ने मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

भारतीय अर्जुन बाबूता और इलावेनिल वालारिवन ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

साभार : गूगल

भारतीय जोड़ी ने चीन के डिंगके लू और शिनलु पेंग को 17 . 11 से हराया। चीनी जोड़ी शुरूआती दौर में आगे थी लेकिन भारतीय जोड़ी ने 9 . 5 और 10 . 1 के स्कोर से उबरते हुए शानदार वापसी करके स्वर्ण जीता। इलावेनिल इससे पहले महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण जीत चुकी हैं।