उप्रः 16 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
लखनऊ। राज्य सरकार ने उप्र कैडर के वर्ष 2020 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों को जिलों में तैनाती दी गई है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन सभी अधिकारियों का तैनात किया गया है।
जिन अधिकारियों का बीती रात को तबादला हुआ है उनमें सबसे पहले जयदेव सीएस का नाम है। उन्हें वाराणसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर नयी तैनाती मिली है। इसी तरह नूपुर गोयल को उन्नाव, अजय जैन को मथुरा, प्रत्यूष पांडेय को बरेली, निधि बंसल को झांसी, नेहा बंधु को गोरखपुर भेजा गया है।
परीक्षित खटाना को आगरा में, रामया आर. को सहारनपुर, सुथान अब्दुल्लाह को प्रयागराज, महराज सुमित राजेश को बाराबंकी, ओजस्वी राज को मेरठ, विशाल कुमार को अयोध्या के पद पर नवीन तैनाती मिली है।
इसी तरह विशाल कुमार को अयोध्या, अभिनव गोपाल को कानपुर, नवनीत सेहारा को मीरजापुर, पवन कुमार मीना को कन्नौज, अजय कुमार गौतम को मुरादाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति किया गया है।
उल्लेखनीय है कि एक बार फिर राज्य सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह तबादला प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सरकार द्वारा किए जाने को लेकर चर्चा है। खबर यह भी है कि कई और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।