Trending

बार्सिलोना की धमाकेदार वापसी, लेवांटे को 3-2 से हराया

बार्सिलोना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में टीम लेवांटे पर 3-2 से जीत के साथ विजय अभियान जारी रखा। शीर्ष लीग में जगह बनाने वाले लेवांटे ने मध्यांतर तक दो गोल की बढ़त हासिल करके सबको चौंका दिया था। गत विजेता बार्सिलोना को दूसरे हाफ में पेड्री गोंजालेज और फेरान टोरेस ने बराबरी दिलाई।

@LaLigaEN

लेमिन यामल ने विजयी गोल करने में मदद की जब उनके क्रॉस पर लेवांटे के उनाई एल्गेज़ाबल ने गेंद को अपने ही नेट में पहुंचाया। यह आत्मघाती गोल अंत में निर्णायक रहा। लेवांटे के स्ट्राइकर इवान रोमेरो ने 15वें मिनट में मैच का पहला गोल किया।

जोस लुइस मोरालेस ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 किया। एटलेटिको मैड्रिड लगातार दूसरे मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया। उसने एल्चे के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त गंवा दी। एक अन्य मैच में मालोर्का ने सेल्टा विगो के साथ 1-1 से ड्रॉ खेल कर अंक बांटे।