Trending

अमेरिकी ओपन : मुश्किल शुरुआत के बाद सबालेंका दूसरे दौर में

गत विजेता एरिना सबालेंका ने स्विटरलैंड की रेबेका मासारोवा से मिली कड़ी चुनौती का सामना करके 7 . 5, 6 . 1 से जीत के साथ अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका इस साल पहले तीन ग्रैंडस्लैम में खिताब नहीं जीत सकी हैं।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सत्र का समापन ग्रैंडस्लैम खिताब और नंबर वन रैंकिंग के साथ करना चाहती हूं।’’ अब उनका सामना पोलिना मुदेरमेतोवा से होगा जिन्हें फरवरी में दुबई में वह हरा चुकी हैं।