Trending

चार साल बाद एम्मा राडुकानू की अमेरिकी ओपन में जीत से वापसी

अमेरिकी ओपन 2021 में जीतने वाली एम्मा राडुकानू ने एक क्वालीफायर के तौर पर खिताब जीतने के बाद पहली जीत के साथ जापान की क्वालीफायर एना स्निबाहारा को 6 . 1, 6 . 2 से हराया।

साभार : गूगल

चार साल पहले खिताब जीतकर सबको चौंका देने वाली राडुकानू 2022 में पहले दौर में हार गई जबकि 2023 में कलाई और टखने के आपरेशन के चलते खेल नहीं सकी। पिछले साल वह पहले दौर में हार गई थी। 22 साल की हो चुकी ब्रिटेन की राडुकानू ने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में 70वें से 36वां स्थान हासिल कर लिया।