Trending

अमेरिकी ओपन में बड़ा उलटफेर : मेडिसन कीस पहले दौर में बाहर

आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता मेडिसन कीस को अमेरिकी ओपन के पहले दौर में मैक्सिको की 82वीं रैंकिंग वाली रेनेटा जाराजुआ ने हराकर उलटफेर कर दिया। छठी वरीयता प्राप्त कीस ने 89 सहज गलतियां और 14 डबल फाल्ट किये जिसकी वजह से उन्हें 7 . 6, 6 . 7, 5 . 6 से हार मिली।

साभार : गूगल

अन्य मुकाबलों में ब्राजील के 19 वर्ष के जोओ फोंसेका ने अमेरिकी ओपन में पदार्पण के साथ जीत दर्ज करते हुए मियोमीर केसमानोविच को 7 . 6, 7 . 6, 6 . 3 से हराया।

वहीं कनाडा की 18 वर्ष की विकी एमबोको ने दो बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बारबोरा क्रेसिकोवा को 6 . 3, 6 . 2 से हराया। दो बार की विंबलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को डायने पैरी ने 6 . 1, 6 . 0 से हराया। वहीं 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंची कैरोलिन गार्सिया अपने कैरियर के आखिरी टूर्नामेंट में कामिला रखिमोवा से 6 . 4, 4 . 6, 6 . 3 से हारकर बाहर हो गई।