गुकेश की हार, प्रज्ञानानंदा का शानदार कमबैक
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फ्रांस के अलीरजा फिरोजा को हराकर ग्रैंड शतरंज टूर के सिनक्यूफील्ड कप के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढत बनाई। लगातार ड्रॉ के बाद प्रज्ञानानंदा की यह दूसरी जीत है। वह अमेरिका के फेबियानो कारूआना के साथ 4 . 5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि विश्व चैम्पियन डी गुकेश को अमेरिका के वेसली सो के हाथों हारे।

लेवोन आरोनियन और वेसली चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ और अमेरिका के सैमुअल सेवियान संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
गुकेश और अलीरजा तीन तीन अंक लेकर अगले स्थान पर हैं जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव डेढ अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं। पिछले दो दौर में सारे मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद सातवें दौर में पांच में से तीन मुकाबलों के नतीजे निकले। अलीरजा और गुकेश के अलावा नोदिरबेक को भी पराजय झेलनी पड़ी जिन्हें डुडा ने हराया।