संजू सैमसन की तूफानी वापसी : क्या एशिया कप 2025 में मिलेगा मौका?
संजू सैमसन अगले महीने होने वाले एशिया कप 2025 में खेलने को लेकर अभी पूरी तरह पक्के नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है।

शुरुआत में उन्होंने मिडिल ऑर्डर में खेलने की कोशिश की थी, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। इसके बाद केरल क्रिकेट लीग 2025 के पिछले तीन मैचों में उन्होंने ओपनिंग और गेंदबाजी दोनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसे देखकर टीम चयनकर्ता अजीत अगरकर भी अपने फैसले पर दोबारा सोच सकते हैं।
खासकर तब जब उन्होंने कहा था कि शुभमन गिल की गैरमौजूदगी के कारण संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिला था। दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 4 मैचों में कुल 285 रन बनाए हैं, जिनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
पिछले तीन मैचों में उन्होंने 22 चौके और 21 छक्के जड़े हैं। एक मैच में मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए वे 22 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सके, जिसमें कोई चौका या छक्का नहीं था। लेकिन इसके बाद फिर से ओपनिंग पर लौटकर उन्होंने पहले मैच में 121 रनों की तूफानी पारी खेली, अगले मैच में 89 और फिर 62 रन की शानदार पारियां खेलीं।
हालांकि ये डोमेस्टिक लीग के आंकड़े हैं, फिर भी यह साफ दिखाता है कि संजू सैमसन अच्छा फॉर्म में हैं। इन प्रदर्शन को देखते हुए माना जा सकता है कि टी20 एशिया कप 2025 के लिए टीम चयन से पहले संजू सैमसन पर जरूर विचार होगा।
खास बात यह भी है कि उन्होंने पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3 शतक जड़े हैं, जो उनकी खतरनाक बल्लेबाजी का सबूत है। ऐसे में शुभमन गिल पर भी दबाव बढ़ेगा कि वे ओपनिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन करें, नहीं तो उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है या नंबर 3 की पोजीशन पर धकेला जा सकता है।