देश विदेश के इतिहास में 7 अक्टूबर का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह
भारत और दुनिया के इतिहास में 7 अक्टूबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं । इनमें से प्रमुख हैं :
1586 : आज ही के दिन मुग़ल सेना ने 1586 में कश्मीर में प्रवेश किया था।
1840 : विलियम द्वितीय नीदरलैंड का राजा 1840 में बना था।
1868 : अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय 1868 में खुला था। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
1919 : गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका 1919 में प्रकाशित हुई थी।
1940 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में 1940 को रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
1942 : अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने 1942 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की थी।
1949 : पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश 1949 में बना था।
1950 : चीन में 1950 में साम्यवादी शासन की स्थापना के 1 वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर हमला कर उसे अपने नियंत्रण में कर लिया था।
1950 : मदर टेरेसा ने 1950 को कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
1952 : आज ही के दिन चंडीगढ़ 1952 में पंजाब की राजधानी बनी थी।
1959 : सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर आज ही के दिन ली गई थी।
1977 : सोवियत संघ ने 1977 में चौथे संविधान को अंगीकार किया था।
1992 : भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन 1992 में किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूतिपूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
1997 : सूर्य बहादुर थापा द्वारा 1997 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण हुआ था और भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत हुए थे।
2000 : डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार 2000 में हासिल किया।
2000 : जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध 2000 में घोषित किया।
2001 : आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ 2001 में शुरू हुआ।
2003 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा 2003 को की।
2004 : जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में 2004 को भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 : फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास 2008 को चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2011 : लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा 2011 में की गई।
2014 : नीली रोशनी उत्सर्जक डायोड बनाने के लिए हिरोशी अमानो, इसामु अकासाकी और शुजी नाकामुरा को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
7 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :
1891 : स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी नरहरि पारिख का जन्म 1891 में हुआ।
1907 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का जन्म 1907 में हुआ।
1914 : प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का जन्म 1914 में हुआ।
1922 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म 1922 में हुआ।
1924 : प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म 1924 में हुआ था।
1952 : आज ही के दिन रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म 1952 में हुआ था।
1978 : प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म 1978 में हुआ।
1979 : भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म 1979 में हुआ।
7 अक्टूबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :
1708 : सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का निधन 1708 में हुआ।
1961 : प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन 1961 में हुआ।
1971 : आज ही के दिन केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन 1971 में हुआ।