Trending
अनिरुद्ध-प्रशांत ने अमेरिकी ओपन में दिखाया दमखम, दूसरे दौर में प्रवेश
अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत ने अमेरिका के क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को तीन सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। चंद्रशेखर और प्रशांत ने अपनी शानदार सर्विस से एक घंटे 42 मिनट में 3-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।

चंद्रशेखर और प्रशांत का मैच दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ और ब्राजील के फर्नांडो रोम्बोली से होगा। रित्विक बोल्लीपल्ली और एन बालाजी की एक अन्य भारतीय जोड़ी यहां अपने पहले दौर के मैच में हार गई। भारतीय जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की, अंत में उन्हें बार्ट स्टीवंस और वासिल किर्कोव के खिलाफ 6-3, 6-7(10), 4-6 से हार मिली।