देश विदेश के इतिहास में 9 अक्टूबर का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 9 अक्टूबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है । इस दिन भारत के साथ-साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1776 : आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने 1776 में आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया था।

1874 : स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना आज ही के दिन 1874 में की गई थी।

1888 : अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया था।

1914 :  प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया था।

1920 : आज ही के दिन अलीगढ़ एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में  रूपांतरित हुआ था। सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में सात छात्रों के साथ एक मदरसे की स्थापना की जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज और फिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना।

1922 :  लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर विलियम हॉरवुड को एक  बड़े षडयंत्र के तहत आर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया गया था।

1930 : अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी थी। अंतरमहाद्वीपीय उड़ान के क्षेत्र की ये अभूतपूर्व उपलब्धि थी।

1942 : आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और  उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया था।

1949 : आज ही के दिन स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया था।

1962 : अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र ( रिपब्लिक) बना था।

1976 : इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच 1976 में शुरु हुई थी।

1998 : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया था।

2006 : गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

2007 :  चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

2008 :  केन्द्र सरकार ने तेल को माफिया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई थी।

2012 : लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को तालिबान ने उस समय गोली मारी थी, जब वह स्कूल जा रही थीं।

9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति / जयंती :

1624 : शाहजहाँ और मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 1624 में हुआ।

1826 : हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 1826 में हुआ।

1873 : भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव विलियम एस मारिस का जन्म 1873 में हुआ।

1877 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म 1877 में हुआ।

1897 : स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म 1897 में हुआ।

1940 : गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म 1940 में हुआ।

1945 : प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 1945 में हुआ।

1962 : अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म 1962 में हुआ।

9 अक्टूबर को हुए निधन / पुण्यतिथि

1967 : अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन 1967 में हुआ।

1963 : पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन हार्ट अटैक की वजह से 1963 में हुआ था।

2006 : आज ही के दिन भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन 2006 में हुआ था

2015 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 2015 में हुआ