Trending
हैलीमारयम किरोस और सिफान हसन ने सिडनी मैराथन में जीत के साथ बनाया इतिहास
इथियोपिया के हैलीमारयम किरोस और नीदरलैंड के सिफान हसन ने रविवार को सिडनी मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ जीत दर्ज की।

किरोस ने पुरुषों की दौड़ दो घंटे छह मिनट और छह सेकंड में जीती। यह ऑस्ट्रेलिया में मैराथन में सबसे तेज समय है। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड में एक मिनट से भी अधिक समय का सुधार किया। यह 28 वर्षीय खिलाड़ी हमवतन अदिसु गोबेना से 10 सेकंड आगे रहा।
हसन ने महिलाओं की दौड़ में अपना दबदबा बनाते हुए 2:18:22 का समय लेकर जीत हासिल की, जो पिछले साल इथियोपिया की वर्कनेश एडेसा द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड से लगभग तीन मिनट कम है। कीनिया की ब्रिगिड कोसगेई उनसे 34 सेकंड पीछे रहीं, जबकि एडेसा ने 2:22:05 मिनट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।