देश विदेश के इतिहास में 8 अक्टूबर का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 8 अक्टूबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है । इस दिन भारत के साथ-साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं।  इनमें से प्रमुख हैं :

1860 : आज ही के दिन अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।

1871: आज के दिन अमेरिका के शिकागो शहर में भयंकर आग लगी थी। कहा जाता है कि शिकागो के एक परिवार पैट्रिक और कैथरीन ओलियरी की गाय से बाड़े में उसके पास रखी लालटेन को ठोकर लगी और उससे आग लग गई थी।

1932: भारतीय वायु सेना की स्‍थापना हुई थी। भारतीय वायुसेना भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। स्वतन्त्रता से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

1936: आज ही के दिन महान हिंदी लेखक प्रेमचंद्र का निधन हुआ था। प्रेमचंद का मूल नाम धनपतराय था और उनका जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी के नज़दीक लमही गांव में हुआ था। 1910 में उनकी रचना ‘सोजे़-वतन’ (राष्ट्र का विलाप) के लिए हमीरपुर के जिला कलेक्टर ने तलब किया और उन पर जनता को भड़काने का आरोप लगाया। उस समय वे नवाबराय के नाम से लिखते थे। उनकी खोज हुई और उनकी आंखों के सामने ‘सोजे़-वतन’ की सभी प्रतियां जला दी गईं। कलेक्टर ने उन्हें बिना अनुमति के लिखने पर भी पाबंदी लगा दी थी।

1965 : लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।

1967 : बोलिविया में साम्यवादी क्रांतिकारी चे गुवारा और उनके दल के लोग पकड़े गए थे। 14 जून, 1928 को लातिनी अमरीकी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। चे ग्वेरा  वो शख़्स था जो पेशे से डॉक्टर था, 33 साल की उम्र में क्यूबा का उद्योग मंत्री बना, लेकिन फिर लातिनी अमरीका में क्रांति का संदेश पहुँचाने के लिए ये पद छोड़कर फिर जंगलों में पहुँच गया। अमरीका की बढ़ती ताक़त को पचास और साठ के दशक में चुनौती देने वाला यह युवक – अर्नेस्तो चे ग्वेरा पैदा हुआ था अर्जेंटीना में।

1970 : आज ही के दिन सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला था।

2003: हॉलीवुड के नामचीन अदाकारों में से एक टर्मिनेटर जैसी हिट फिल्मों के नायक अर्नोल्ड श्वाजनेगर ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को उनका कार्यकाल पूरा होने के तीन साल पहले हुए एक चुनाव में हरा दिया था।

2005: आज ही के  दिन उत्तरी पाकिस्तान और कश्मीर के इलाकों को एक बहुत ही शक्तिशाली भूकंप ने हिला कर रख दिया था। यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 7.9 के पैमाने का था।  इस भूकंप का केंद्र पकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 80 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ़ था।  मरने वालों की संख्‍या 73 हजार थी।

8 अक्टूबर को हुए जन्म और जयंती :

1939 :  अमेरिकी लेखक हार्वे पेकर का जन्म हुआ था।

1943 :  अमेरिकी हास्य अभिनेता चेवी चेस का जन्म हुआ था।

1970 :  अमेरिकी अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्माता मैट डेमन का जन्म हुआ था।

 8 अक्टूबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1936 : प्रेमचंद जो प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार (गोदान, कफन, पूस की रात, बड़े घर की बेटी) थे ,का निधन हुआ था।

1979 : आज ही के दिन लोकनायक जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ था जो  संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। जय प्रकाश नारायण काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कांग्रेस रेडियो के लिए भी महत्वपूर्ण काम किया था।