Trending

जेसिका पेगुला अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में, बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा मुकाबला

चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने अमेरिका की अन लि को सिर्फ 54 मिनट में 6 . 1, 6 . 2 से हराकर अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जिन्होंने टेलर टाउनसेंड को 1 . 6, 7 . 6, 6 . 3 से हराया।

साभार : गूगल

पेगुला ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। इसके साथ ही 31 ग्रैंडस्लैम खेल चुकी टाउनसेंड का पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। अन्य मुकाबलों में कार्लोस अल्काराज ने आर्थर रिंडरनेच को 7 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराया। वह ओपन युग में 13 ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

वहीं नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 64वें ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जब उन्होंने क्वालीफायर जान लेनार्ड स्टफ को 6 . 3, 6 . 3, 6 . 2 से हराया। अब उनका सामना पिछले साल के उपविजेता टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने टोमास माचाक को हराया।

वहीं एरिना सबालेंका ने क्रिस्टिना बुक्सा को 6 . 1, 6 . 4 से हराया। अब वह 2023 विंबलडन चैम्पियन मार्केटा वोंड्रूसकोवा से खेलेंगी जिन्होंने 2022 विंबलडन  चैम्पियन एलेना रिबाकिना को 6 . 4, 5 . 7, 6 . 2 से मात दी।