Trending

अमेरिकी ओपन : कोयंबटूर की माया की बड़ी जीत, दूसरे दौर में पहुंची

युवा भारतीय टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने चीन की झांग कियान वेइ को अमेरिकी ओपन जूनियर लड़कियों के एकल वर्ग में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

कोयंबटूर की रहने वाली 16 वर्षीय माया ने 7 . 6, 6 . 3 से जीत दर्ज की। माया स्पेन के मालोरका में रफेल नडाल अकादमी की छात्रा हैं। अब वह ब्रिटेन की हन्नाह क्लगमैन से खेलेंगी जिन्होंने एस्पेन शूमैन को 6 . 0, 6 . 2 से हराया।