Trending

बाबर हयात का धमाकेदार प्रदर्शन : एक पारी में सात छक्के का अनोखा रिकॉर्ड

विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में एशिया कप के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर हैं, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हांगकांग के खिलाड़ी बाबर हयात के नाम दर्ज है।

साभार : गूगल

बाबर हयात ने ओमान के खिलाफ एक ही पारी में सात छक्के जड़े थे। यह मैच 19 फरवरी 2016 को फतुल्लाह के खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में हुआ था। ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

ओमान ने 20 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। टीम की शुरुआत सलामी बल्लेबाज जीशान मसूद और जतिंदर सिंह ने की, जिन्होंने 4.1 ओवर में 34 रन जोड़े।

जीशान ने 13 गेंदों में एक छक्का और एक चौका लगाकर 17 रन बनाए, लेकिन जल्दी आउट हो गए। जतिंदर सिंह ने वैभव वाटेगांवकर के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जतिंदर ने 35 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि वैभव ने 14 रन बनाकर विकेट गंवाया।

आमिर अली ने 32 और मेहरान खान ने 28 रन का योगदान दिया। ओमान के खिलाफ हांगकांग के गेंदबाज नदीम अहमद ने तीन विकेट हासिल किए। जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग टीम, तो शुरुआत में पांच रन पर किंचित शाह का विकेट गिर गया।

बाबर हयात ने अंशुमान रथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर टीम को संभाला। अंशुमान 11 रन बनाकर आउट हो गए, और उसके बाद लगातार विकेट गिरते गए, लेकिन बाबर हयात क्रीज पर टिके रहे।

बाबर हयात ने 60 गेंदों में सात छक्के और नौ चौकों से 122 रन बनाए, अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हांगकांग ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए। अंततः ओमान ने यह मुकाबला पांच रन से जीता।