देश विदेश के इतिहास में 10 अक्टूबर का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 10 अक्टूबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है । इस दिन भारत के साथ-साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1756 : आज ही के दिन कलकत्ता पर दोबारा कब्जा करने के इरादे से पांच जंगी जहाज, पांच अन्य जहाज, 900 यूरोपीय सैनिक और 1500 भारतीय सिपाही लेकर क्लाइव मद्रास के लिए रवाना हुआ था।

1845 :  अमेरिका की नौसेना को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जार्ज बेनक्रोफ्ट ने अन्नापोलिस, मरीलैड में नौसैन्य अकादमी की स्थापना की थी।

1846 : आज का दिन विज्ञान जगत के लिए खास है क्योंकि आज ही के दिन साल 1846 में ब्रिटेन के खगोलविद् विलियम लासेल ने नेपच्यून ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह ट्राइटन की खोज की थी।

1906: भारतीय उपन्यासकार आर.के.नारायण का जन्म हुआ था।

1911 :  क्रांतिकारियों के एक समूह ने चीन के वूचांग में बगावत का बिगुल फूंक दिया था जिसे चीन की क्रांति की औपचारिक शुरूआत माना जाता है। यह एक ऐसी लोकतांत्रिक बगावत थी, जिसने चिंग साम्राज्य का तख्ता पलट दिया था।

1911 : आज ही के दिन 1911 में पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

1954 :  भारतीय सिने जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ था। रेखा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरूआत करने के बाद हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से मील के कई पत्थर स्थापित किए थे।

1970 : आज ही के दिन पैसेफिक देश फिजी ने ग्रेट ब्रिटेन से आजादी हासिल की थी।

1978 :  रोहिणी खडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं थीं।

1980 : उत्तरी अल्जीरिया के शहर अल अस्नाम में दो बार भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। 20,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का अनुमान किया गया था।

1991 : भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता था।

1992 : आज ही के दिन कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को खोला गया था। केबल से बने देश के इस सबसे बड़े सेतु को निर्माण 13 वर्ष के भीतर तैयार किया गया था।

2011 : आज ही के दिन प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन हुआ था। आपको बता दें कि जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी 1941 को बीकानेर (राजस्थान) में हुआ था। जन्म के वक्त उनका नाम जगजीवन सिंह था। उन्होंने सरकारी स्कूल और खालसा कॉलेज से पढ़ाई की। उनके पिता चाहते थे कि जगजीत इंजीनियर बने। पढ़ाई के बाद जगजीत सिंह ने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर में एक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में काम शुरू कर दिया। उसके बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई भी की। जगजीत सिंह ने गुरुद्वारे में पंडित छगनलाल मिश्रा और उस्ताद जमाल खान से क्लासिकल संगीत की शिक्षा ली थी।

2014 : भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा 2014 में की गयी।

10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1899 : भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म 1899 में हुआ।

1906 : भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म 1906 में हुआ।

1954 : बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म 1954 में हुआ।

1913 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक क्लाद सिमोन का जन्म 1913 में हुआ।

1969 : अमरीकी फुटबॉल में ग्रीन बे पैकर्स के मशहूर क्वार्टरबैक ब्रैट फार्व का जन्म 1969 में हुआ।

1924 : भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म 1924 में हुआ।

1912 : हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म 1912 में हुआ।

1902 : कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का जन्म 1902 में हुआ।

10 अक्टूबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1983 : 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री रूबी मेयर्स का निधन 1983 में हुआ।

2000 : श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन 2000 में हुआ।

2011 : पद्मभूषण ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह का सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में 2011 को निधन हो गया।

2015 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा(तमिल अभिनेत्री) का निधन 2015 में हुआ।

2022 : 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन