Trending

वीनस विलियम्स और लैला फर्नांडिज की जोड़ी यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

अमेरिकी दिग्गज वीनस विलियम्स ने लैला फर्नांडिज के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वीनस ने अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स से कहा है कि वह आकर उनका मैच देखें।

साभार : गूगल

वीनस और लैला की जोड़ी ने 12वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और झांग शुआइ को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से होगा।