Trending
अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में यानिक सिनेर, अगला मैच फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से
गत विजेता यानिक सिनेर ने इटली के ही दसवीं रैंकिंग वाले लोरेंजो मुसेत्ती को 6 . 1, 6 . 4, 6 . 2 से हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अब उनका सामना 25वीं वरीयता वाले फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा जिन्होंने आठवीं रैंकिंग वाले एलेक्स डि मिनौर को 4 . 6, 7 . 6, 7 . 5, 7 . 6 से हराया। सिनेर का यह लगातार पांचवां ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है। अगर वह शुक्रवार को जीतते हैं तो इस साल चारों ग्रैंडस्लैम फाइनल पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।