Trending

अनिसिमोवा की जोरदार वापसी, स्वियातेक के खिलाफ जीत से सेमीफाइनल में इंट्री

आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराकर अमेरिकी ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

महज दो महीने पहले, स्वियातेक ने विंबलडन फाइनल में अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराया था। लेकिन इस बार अनिसिमोवा ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

अमेरिका की अनिसिमोवा का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है, हालांकि फ्लशिंग मीडोज़ में वह पहली बार अंतिम चार में पहुंची हैं।

अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका से होगा, जिन्होंने पहले कोको गाफ को हराया और फिर 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को हराया।