Trending

संदेश झिंगन की सर्जरी सफल, एएफसी क्वालीफायर्स में खेलना संदिग्ध

भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन की गाल की हड्डी में फ्रैक्चर की सर्जरी सफल रही है। इंडियन सुपर लीग की उनकी टीम एफसी गोवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वह ताजिकिस्तान में सीएएफए नेशंस कप में खेलते समय चोटिल हुए थे। झिंगन को एक सितंबर को ताजिकिस्तान के हिसोर में ईरान के खिलाफ भारत के ग्रुप मैच के दौरान चोट लगी थी।

साभार : गूगल

भारत वह मैच 0-3 से हारा था और झिंगन बुधवार को स्वदेश लौट आए थे। एफसी गोवा के सीईओ रवि पुस्कुर ने एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘हां, उनकी सर्जरी गुरुवार को हुई।’’

सर्जरी के चलते इस 32 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी का अगले महीने भारत के दो महत्वपूर्ण एएफसी एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के मैचों में खेलना संदिग्ध हो गया है जो नाै अक्टूबर को सिंगापुर में और 14 अक्टूबर को मडगांव में खेले जाएंगे।

एक बयान में अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने बताया, ‘‘झिंगन गोवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनकी रिकवरी पर करीबी निगाह रखी जा रही है।

@IndianFootball

एआईएफएफ और एफसी गोवा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि संदेश को इस अवधि के दौरान सर्वोत्तम उपचार और हर आवश्यक सहायता मिले।’’