डाब्रोवस्की- रूटलिफ़ ने जीता अमेरिकी ओपन महिला युगल का खिताब
गैब्रिएला डाब्रोवस्की और एरिन रूटलिफ ने फाइनल में सीधे सेटों में जीत के साथ तीन वर्षों में दूसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता।

शुक्रवार को तीसरी वरीयता प्राप्त डाब्रोवस्की और राउटलिफ ने आर्थर ऐश स्टेडियम में हुए फाइनल मं टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा की शीर्ष रैंकिंग वाली जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। इसके बाद डाब्रोवस्की और रूटलिफ़ गले मिले। इन दोनों ने स्तन कैंसर के इलाज के बाद डाब्रोवस्की की पहली बड़ी जीत का जश्न मनाया।
उन्होंने पिछले साल विंबलडन में खेलने के लिए अपना इलाज कुछ समय के लिए टाल दिया था। तब वे फाइनल में टाउनसेंड और सिनियाकोवा से हार गए थे।
मैच के बाद डाब्रोवस्की ने कहा, ‘‘कैंसर और चोटिल होने की वजह से हमारे लिए यह सफर बहुत मुश्किल था। सच कहूं तो यह किसी पागलपन से कम नहीं है। मुझे हम दोनों पर गर्व है। यहां तक पहुंचना वास्तव में आसान नहीं था।’’