Trending
अमेरिकी ओपन : हार के मुहाने से जीत तक, ग्रैनोलर्स और ज़ेबालोस बने चैंपियन
मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो ज़ेबालोस अमेरिकी ओपन पुरुष युगल चैंपियनशिप के फ़ाइनल में हारने से एक अंक दूर थे, उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और कुछ ही पल बाद वे चैंपियन बन गए।

शनिवार को जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की को 3-6, 7-6 (4), 7-5 से मात देकर ग्रैनोलर्स और ज़ेबालोस ने सत्र का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
ग्रैनोलर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘टेनिस कभी-कभी पागलपन भरा होता है, क्योंकि हम यहां तक बात कर रहे थे कि आप मैच हारने के कितने करीब थे और फिर 20 मिनट में आप ट्रॉफी जीत लेते हैं।’’ इस पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।