Trending

ऋषभ, अमन और प्रथमेश ने दिलाया भारत को पहला कंपाउंड तीरंदाजी स्वर्ण

भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रविवार को यहां फाइनल में फ्रांस को मात देकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

@india_archery

ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे ने रोमांचक खिताबी मैच में फ्रांस को 235-233 से हराया। भारत ने फाइनल तक के अपने सफ़र में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और तुर्की पर प्रभावशाली जीत हासिल की थी।