Trending

दलीप ट्रॉफी 2025 में पहली बार दिखा सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट का असर

बीसीसीआई ने इंडियन डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट रूल को लागू किया है। दलीप ट्रॉफी का एक सेमीफाइनल मैच वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच हुआ।

मैच में वेस्ट जोन के विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई चोटिल हुए थे। क्वाड्रिसेप्स की चोट के चलते हार्विक देसाई आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाए और उनकी जगह विकेटकीपिंग भी सौरभ नवाले ने की।

साभार : गूगल

सौरभ नवाले को बाद में हार्विक देसाई की जगह इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर बल्लेबाजी भी करनी पड़ी। पहली पारी में न तो हार्विक चले और न ही दूसरी पारी में सौरभ नवाले चल सके।

वेस्ट जोन फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी, क्योंकि 438 रन पहली पारी में वेस्ट जोन ने बनाए थे और सेंट्रल जोन ने बिना किसी खिलाड़ी के सेंचुरी जड़े 600 रन बना दिए थे। पहली पारी में ज्यादा स्कोर करने के आधार पर फाइनल में सेंट्रल जोन पहुंची।

सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आए सौरभ नवाले ने 31 गेंदों में 9 रन बनाए, जबकि पहली पारी में 4 गेंदों में एक रन हार्विक ने बनाया था। सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट को लेकर काफी समय से मांग उठ रही थी, क्योंकि कई बार किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट लग जाती है तो वह आगे मैच में खेल नहीं पाता है, जिसका फायदा भी दूसरी टीम कई बार उठा लेती है।

इसी से बचने के लिए सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट की शुरुआत हो रही है, जिसका ट्रायल फिलहाल के लिए डोमेस्टिक लेवल पर हो रहा है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में हमने देखा था कि एक मैच में ऋषभ पंत और एक मैच में क्रिस वोक्स चोटिल हुए थे, लेकिन उनका इंजरी रिप्लेसमेंट नहीं मिला था, जिससे दोनों टीमों को नुकसान हुआ था।