Trending
ज्योति रंधावा का बेहतरीन प्रदर्शन, यूरोपीय लीजेंड्स कप में चौथा स्थान
भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 66 का स्कोर बनाया और यूरोपीय लीजेंड्स कप में चौथे स्थान पर रहे।

यह लीजेंड्स टूर पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रंधावा के अंतिम राउंड के खेल में पाच बर्डी और एक ईगल बनाया और इस बीच सिर्फ एक बोगी की। उन्होंने तीनों राउंड में कुल मिलाकर एक दर्जन बर्डी लगाईं।
रंधावा के अंतिम राउंड का आकर्षण पार-4 के नौवें होल पर दो होल-आउट रहा। स्कॉट हेंड ने उत्तरी स्पेन के बासोज़ाबल में खेले गए इस टूर्नामेंट में एडिलसन दा सिल्वा और स्टीफ़न गैलाचर की चुनौती को खत्म करके यूरोपियन लीजेंड्स कप दो शॉट से जीता।