Trending
एशिया कप टी20 में रिचर्डसन और पाइक्रॉफ्ट करेंगे अंपायरिंग पैनल की अगुवाई
मंगलवार से खेले जाने वाले एशिया कप टी-20 में अधिकारियों के पैनल की अगुवाई अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट करेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद ने सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्ति की पुष्टि की।

अंपायरों के पैनल में भारत के वीरेंद्र शर्मा और रोहन पंडित के अलावा श्रीलंका के रवींद्र विमलसिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे भी हैं।
ग्रुप चरण के लिए नामित अन्य अंपायरों में अफगानिस्तान के अहमद पाकतीन और इजातुल्लाह सफी, पाकिस्तान के आसिफ याकूब और फैसल अफरीदी तथा बांग्लादेश के गाजी सोहेल और मसूदुर रहमान भी हैं।
पाइक्रॉफ्ट 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। पल्लियागुरुगे और रहमान इस मैच में मैदानी अंपायर होंगे।