Trending

आईएसएसएफ विश्व कप में चीन का दबदबा कायम, भारत रहा पीछे

भारत के लिए आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी टूर्नामेंट की शुरुआत निराशाजनक रही, जहां मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में भारतीय टीमें फाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरभि राव और युवा अमित शर्मा 594 अंकों के कुल स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रही।

साभार : गूगल

सुरभि ने 284 और शर्मा ने 290 अंक बनाए। दूसरी भारतीय जोड़ी — ओलंपियन रिदम सांगवान और निशांत रावत — 571 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रही। रिदम ने 299 और रावत ने 282 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा में चीन ने 585 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया और फाइनल में चेक गणराज्य को 17-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता जिंदल और मदीनेनी उमामहेश 628.6 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रही।

रमिता ने 312.9 और उमामहेश ने 315.7 अंक बनाए। दिव्यांश सिंह पंवार (309.3) और मेघना सज्जनार (312.8) की जोड़ी 622.1 अंकों के साथ 36 टीमों में 34वें स्थान पर रही।

चीन के पेंग शिनलू (318.5) और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शेंग लिहाओ (318.4) की जोड़ी ने 636.9 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 24 खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए भेजा है।