Trending

ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी को मात देकर विश्व कप में बनाई जगह

मोहम्मद अली बेन रोमधाने के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में दागे गोल से ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी पर 1-0 से जीत दर्ज करके फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

साभार : गूगल

ट्यूनीशिया को अगले साल उत्तरी अमेरिका में खेले जाने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए दो मैच बाकी रहते जीत की ज़रूरत थी। वह ग्रुप एच में आठ मैचों में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

वह दूसरे स्थान पर मौजूद नामीबिया से 10 अंक आगे है। ट्यूनीशिया ने क्वालीफाइंग में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है। ट्यूनीशिया ने सातवीं और लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। वह विश्व कप में 2018 और 2022 में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था।