गिल की चमक कप्तानी में और भी तेज, 6000 रन क्लब में धमाकेदार एंट्री
टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का अलग ही अवतार देखने को मिला। कप्तानी में बल्लेबाजी जैसे और भी निखर गई। उनकी टी20 टीम में भी वापसी हुई और वो भी बतौर उपकप्तान। वह 25 की उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

सचिन तेंदुलकर : शुभमन गिल 8 सितंबर को 26 साल के हो गए। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और युवराज सिंह के एलिट क्लब में भी आ गए।
26 वर्ष के होने से पहले भारत के लिए ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की एलिट लिस्ट। लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम हैं। उन्होंने 26 वर्ष का होने से पहले ही भारत के लिए 12978 रन बनाए। उन्होंने ये रन 309 पारियों में बनाए। इस दौरान उन्होंने 40 अंतरराष्ट्रीय शतक भी ठोके थे।
विराट कोहली : 26 वर्ष की उम्र से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में किंग कोहली दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने 211 पारियों में 8728 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 26 शतक जड़े।
युवराज सिंह : लिस्ट में तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। उन्होंने 26 साल की उम्र से पहले भारत के लिए 211 पारियों में 6661 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक निकले थे।
शुभमन गिल : 26 वर्ष की साल से पहले 6000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने वाले शुभमन गिल भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 145 पारियों में 6000 रन बनाए हैं। इसमें 18 शतक हैं।
शुभमन गिल ने इस लिस्ट में युवराज सिंह के मुकाबले कम पारियों में 6000 रन वाले क्लब में एंट्री ली। युवराज ने जहां 26 की उम्र से पहले 211 पारियों में 6661 रन बनाए वहीं गिल ने 145 पारियों में 6000 रन पूरे किए। इस दौरान युवी ने 11 शतक जड़े जबकि गिल ने कम पारियों के बावजूद उनसे ज्यादा 18 शतक जड़े।