मिगुएल टेरसेरोस की निर्णायक पेनल्टी से बोलीविया ने ब्राजील को हराया
मिगुएल टेरसेरोस ने पहले हाफ में पेनल्टी से गोल कर बोलीविया को मंगलवार को दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग में ब्राजील के खिलाफ 1-0 की जीत दिलाई और प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। टेरसेरोस ने 45वें मिनट में गोल कर बोलीविया को 2019 के बाद घरेलू मैदान पर ब्राजील पर पहली जीत दिलाई।

प्लेऑफ में छह टीमें खेलेगी, जो मार्च के अंतरराष्ट्रीय सत्र में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट अगले वर्ष अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप के अंतिम दो स्थानों का निर्धारण करेगा। बोलीविया का लक्ष्य चौथी बार और 1994 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है।
क्वालीफायर में तीसरे स्थान पर रही कोलंबिया ने स्ट्राइकर लुइस डियाज के शानदार प्रदर्शन से वेनेजुएला को 6-3 से हराकर बोलीविया को प्लेऑफ में पहुंचाने में मदद की।
डियाज ने इस मैच में चार गोल किए। वहीं, एक अन्य क्वालीफाइंग मैच में इक्वाडोर ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में अर्जेंटीना 38 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि इक्वाडोर 29 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।