Trending
भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, कोरिया को 4-2 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप के सुपर चार चरण की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को कोरिया को 4-2 से हराया।

पूल बी में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रही भारतीय टीम से वैष्णवी विठ्ठल फाल्के ने दूसरे मिनट में, संगीता कुमारी ने 33वें मिनट में, लालरेमसियामी ने 40वें मिनट में और रुतुजा ददासो पिसल ने 59वें मिनट में गोल किए।
कोरिया से दोनों गोल यूजिन किम ने 33वें और 53वें मिनट में किए। भारत अब अपना अगला मुकाबला गुरुवार को चीन के खिलाफ खेलेगा।